Bihar Politics: "अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा करने से क्यों बचते हैं तेजस्वी यादव", JDU का सवाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jun, 2025 02:40 PM

umesh kushwaha direct question to tejashwi yadav

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से सीधा सवाल किया कि वे अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा करने से हमेशा क्यों बचते हैं।

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से सीधा सवाल किया कि वे अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा करने से हमेशा क्यों बचते हैं।        

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 15 वर्षों तक बिहार पर शासन किया, लेकिन यदि आज उनके पास जनता के समक्ष रखने के लिए एक भी ठोस उपलब्धि नहीं है, तो यह केवल शर्मिंदगी का विषय नहीं, बल्कि उस पूरे कालखंड की घोर नाकामी और शासनात्मक विफलता की स्वीकारोक्ति भी है। उन्होंने कहा कि राजद का शासन आज भी बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, अराजकता और जातीय हिंसा के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।

कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष में बैठकर आधारहीन आरोप लगाना आसान है, लेकिन जब सुशासन और जवाबदेही की कसौटी पर खरा उतरने का अवसर मिला, तब राजद ने बिहार को अराजकता और अव्यवस्था की गर्त में धकेलने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास कार्य हुए हैं, वे आज हर गांव, हर घर और हर व्यक्ति के जीवन में प्रत्यक्ष रूप से दिखते हैं। इन योजनाओं का सीधा और सकारात्मक प्रभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा है।उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में हर व्यक्ति भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर था। विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित थीं और पूरा शासन-प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!