Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Aug, 2025 05:08 PM
Chainpur Assembly Seat: चैनपुर विधानसभा सीट कैमूर जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। चैनपुर सीट पर साल 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट गुप्ता नाथ सिंह को जीत मिली थी। 1967...
Chainpur Assembly Seat: चैनपुर विधानसभा सीट कैमूर जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। चैनपुर सीट पर साल 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट गुप्ता नाथ सिंह को जीत मिली थी। 1967 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और एस.सी. सिंह विधायक चुने गए थे। 1969 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बद्री सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1975 में भारतीय जन संघ ने कब्जा जमाया और लाल मुनि चौबे यहां से विधायक चुन लिए गए। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी तो 1980 में बीजेपी की तरफ से लालमुनि चौबे चैनपुर के विधायक चुने गए थे।

1985 में कांग्रेसी कैंडिडेट परवेज हसन खां को चैनपुर की जनता का सेवा करने का मौका मिला, लेकिन 1990 में एक बार फिर से यहां बीजेपी के लालमुनि चौबे विधायक बन कर पटना पहुंचने में कामयाब हो गए। 1995 और 2000 में चैनपुर सीट पर बीएसपी तो 2005 के फरवरी और अक्टूबर में आरजेडी की तरफ से महाबली सिंह लगातार चार बार चुनाव जीते थे। 2009 के उपचुनाव, 2010 और 2015 में यहां से बीजेपी के बृज किशोर बिंद ने कामयाबी हासिल की थी। 2020 में चैनपुर सीट पर बीएसपी उम्मीदवार के तौर पर जमा खान ने जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में जमा खान ने जेडीयू को समर्थन करने का ऐलान कर दिया, इसलिए इस बार चैनपुर से जमा खान जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।
Chainpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में चैनपुर सीट पर जमा खान ने जीत हासिल की थी। जमा खान को 95 हजार दो सौ 45 वोट मिला था, जबकि बीजेपी उम्मीदवार बृज किशोर बिंद को 70 हजार नौ सौ 51 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से जमा खान ने बृज किशोर बिंद को 24 हजार दो सौ 94 वोट के बड़े अंतर से हराया था। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार नीरज पांडेय 13 हजार एक सौ 19 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Chainpur Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में चैनपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट बृज किशोर बिंद ने जीत हासिल की थी। बिंग ने बीएसपी के जमा खान को महज छह सौ 71 वोटों के अंतर से हराया था। बृजकिशोर बिंद को कुल 58 हजार नौ सौ 13 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे जमा खां को कुल 58 हजार दो सौ 42 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेडीयू के महाबली सिंह को कुल 30 हजार दो सौ 87 वोट मिले थे।

Chainpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में चैनपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट बृजकिशोर बिंद ने जीत हासिल की थी। बिंद ने बीएसपी उम्मीदवार अजय आलोक को 13 हजार पांच सौ 80 वोटों के अंतर से हराया था। बृजकिशोर बिंद को कुल 46 हजार पांच सौ 10 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजय आलोक को कुल 32 हजार नौ सौ 30 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट जमा खां को कुल 19 हजार पांच सौ 52 वोट मिले थे।

Chainpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में चैनपुर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट महाबली सिंह ने जीत हासिल की थी। महाबली सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार बृज किशोर बिंद को 1 हजार नौ सौ 16 वोटों के अंतर से हराया था। महाबली सिंह को कुल 34 हजार छह सौ 55 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बृज किशोर बिंद को कुल 32 हजार सात सौ 39 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट जमा खां को कुल 26 हजार आठ सौ 69 वोट मिले थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में चैनपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने महागठबंधन पर महज चार सौ नौ वोट की लीड बनाई थी। चैनपुर विधानसभा सीट पर रविदास,यादव और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। वहीं इसके अलावा ब्राह्मण, राजपूत, कोइरी और कुर्मी वोटर भी चुनावी नतीजे तय करने में निर्णायक भूमिका अदा करते हैं। इस बार जमा खान जेडीयू के निशान पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अगर जमा खान अपने साथ मुस्लिम वोट बैंक को जोड़ कर रखने में सफल रहे तो फिर चैनपुर में वे जीत का सिलसिला कायम रख सकते हैं।