बिहार पुलिस का घिनौना चेहरा... बलात्कार पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार तो दारोगा ने बदले में हमबिस्तर होने को कहा

Edited By Nitika, Updated: 06 Apr, 2022 01:08 PM

बिहार के एक दारोगा ने बलात्कार की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए पीड़िता से भी सेक्स करने की मांग रख दी। जी हां, बिहार पुलिस का यह घिनौना चेहरा गया जिले से देखने को मिला है, जहां पर बलात्कार की पीड़िता ने आरोपी को सजा दिलाने की मांग को लेकर थाने...

 

गयाः बिहार के एक दारोगा ने बलात्कार की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए पीड़िता से भी सेक्स करने की मांग रख दी। जी हां, बिहार पुलिस का यह घिनौना चेहरा गया जिले से देखने को मिला है, जहां पर बलात्कार की पीड़िता ने आरोपी को सजा दिलाने की मांग को लेकर थाने में अर्जी लगाई थी, लेकिन पीड़िता को क्या पता था कि न्याय दिलाने के लिए दारोगा जी को भी उनके सेक्स का डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। वहीं यौन पीड़िता से सेक्स की डिमांड करने के आरोप में दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक यौन पीड़िता के संज्ञान पर थाने में 141/ 2021 की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस कांड में 5 अभियुक्त है। डेल्हा थाना के दारोगा सुधीर कुमार ने यौन पीड़िता से सेक्स की डिमांड की थी। इस संबंध में पीड़िता ने सेक्स की मांग करते हुए कई ऑडियो और अश्लील वीडियो कोर्ट में पेश किए हैं। वीडियो के आधार पर साक्षी मानते हुए न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी दरोगा केस के अनुसंधानकर्ता थे। उन्होंने धमकी दे रखी थी कि डिमांड पूरी नहीं करने पर केस को खराब कर देंगे। उन्होंने मात्र एक आरोपी को केस सत्यापित करते हुए केस से बरी कर दिया था।

पीड़िता ने मामले को लेकर एसएसपी हरप्रीत कौर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी ने महिला थानाध्यक्षा रविरंजना कुमारी को केस जांच का आदेश दिया। थानाध्यक्षा ने आडियो और वीडियो क्लिप के जांच उपरांत सही पाया। इस आधार पर उन्होंने आरोपी दारोगा को हिरासत में लेकर न्यायिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!