Bihar Politics: ‘न तो मैं खुश हूं और न ही दुखी', CM नीतीश की NDA में वापसी की चर्चा पर बोले गिरिराज सिंह

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jan, 2024 10:53 AM

giriraj singh said this on the discussion of cm nitish s return to nda

बिहार के मुख्यमंत्री कुमार के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के सहयोगियों के साथ समीकरण बिगड़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर...

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री कुमार के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के सहयोगियों के साथ समीकरण बिगड़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से ‘जुड़ने' की संभावना से न तो खुश हैं और न ही नाखुश हैं।

"मैं न तो खुश हूं और न ही नाखुश"
जदयू) अध्यक्ष के बिहार में महागठबंधन (राजद, जदयू और कांग्रेस) से हटने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की अटकलों के बीच पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से पूछा था कि क्या वह एक घटक के रूप में उनकी वापसी का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं न तो किसी का स्वागत कर रहा हूं और न ही किसी के खिलाफ हूं। यह केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय है। वे जो भी निर्णय लेंगे, मुझे यकीन है कि यह राज्य और पार्टी के हित में होगा।'' यह पूछे जाने पर कि क्या वह नये सिरे से भाजपा-जदयू गठबंधन की संभावना से खुश हैं, सिंह ने कहा, "मैं न तो खुश हूं और न ही नाखुश। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जो भी निर्णय लिया जाएगा मैं उसका पालन करूंगा।" उन्होंने इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस (INDIA)  को ‘अवसरवादी' बताते हुए उस पर निशाना साधा।

"अब कोई ‘इंडिया' गठबंधन नहीं है"
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘अब कोई ‘इंडिया' गठबंधन नहीं है। यह एक अवसरवादी गठबंधन था। वे सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे थे और कांग्रेस ‘एंकर' थी।'' सिंह ने इस बात का भी जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या बिहार में जदयू के साथ गठबंधन से भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई विश्लेषक नहीं हूं, मैं एक कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ता का काम पार्टी के आदेशों का पालन करना है।'' हालांकि, कुमार की पार्टी ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि जदयू ‘इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से' है, लेकिन चाहती है कि कांग्रेस गठबंधन सहयोगियों और सीट बंटवारे के संबंध में "आत्मनिरीक्षण" करे।

जदयू के बिहार प्रमुख उमेश सिंह कुशवाहा ने उन अफवाहों का खंडन करते हुए उक्त बयान दिया कि उनकी पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में वापसी पर विचार कर रही है। वहीं, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में दरार की अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में राजभवन में आयोजित जलपान समारोह में शामिल हुए जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा उनकी पार्टी के अधिकांश नेता अनुपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!