Goh Assembly Seat: गोह विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 15 Oct, 2020 12:24 PM

बिहार का गोह विधानसभा सीट (Goh Assembly Seat) जहानाबाद लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही गोह विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में गोह सीट से सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट मुंद्रिका लिंह ने जीत हासिल किया था।

 

जहानाबादः बिहार का गोह विधानसभा सीट (Goh Assembly Seat) जहानाबाद लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही गोह विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में गोह सीट से सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट मुंद्रिका लिंह ने जीत हासिल किया था। वहीं 1962 में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) की टिकट पर ठाकुर मुनिश्वरनाथ सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था।

1967 में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर टीएम सिंह ने यहां से जीत हासिल की थी। वहीं 1969 में गोह सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट अवध सिंह ने विरोधियों को मात दे दी थी। 1972 में एनसीओ के कैंडिडेट मुनिश्वर नाथ सिंह ने गोह सीट पर जनता का समर्थन हासिल किया था। 1977 और 1980 के चुनाव में सीपीआई (CPI) के टिकट पर राम शरण यादव ने गोह में जीत का परचम लहराया था। बीच में 1985 में कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट देव कुमार शर्मा ने सीपीआई (CPI) को हराने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 1990 और 1995 में लगातार 2 बार यहां से सीपीआई (CPI) के टिकट पर राम शरण यादव ने जीत हासिल की थी। 2000 में गोह से एसएपी के कैंडिडेट के तौर पर देव कुमार शर्मा ने गोह से जीत हासिल किया था। 2005 और 2010 में गोह सीट पर जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट डॉक्टर रणविजय कुमार ने विरोधियों को बुरी तरह से हराया था। 2015 में गोह सीट पर बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट मनोज कुमार ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गोह सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर मनोज कुमार ने जीत हासिल की थी। मनोज कुमार ने 53 हजार 615 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट रणविजय कुमार को 45 हजार 943 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मनोज कुमार ने रणविजय कुमार को 7 हजार 672 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट सुरेश प्रसाद यादव, 18 हजार 951 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गोह सीट पर जेडीयू (JDU) की टिकट पर रणविजय कुमार ने जीत हासिल की थी। रणविजय कुमार ने चुनाव में 47 हजार 378 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट राम अयोध्या प्रसाद यादव ने 46 हजार 684 वोट हासिल किया था। इस तरह से रणविजय कुमार ने राम अयोध्या प्रसाद यादव को महज 694 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट कौकब कादरी, 8 हजार 418 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गोह सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर रणविजय कुमार ने जीत हासिल की थी। रणविजय कुमार ने चुनाव में 26 हजार 526 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट देनारायण सिंह यादव को 22 हजार 596 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रणविजय कुमार ने देनारायण सिंह यादव को 3 हजार 930 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट रणजीत प्रसाद कुशवाहा, 19 हजार 619 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!