Kasba Assembly Seat: कसबा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को मात दे सकता है NDA का उम्मीदवार।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jul, 2025 06:27 PM

Kasba Assembly Seat: बिहार का कसबा विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा के तहत आता है..... कसबा विधानसभा सीट पर 1967 में हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट राम नारायण मंडल ने जीत हासिल की थी। 1969 में कसबा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर राम नारायण मंडल ने जीत का...

Kasba Assembly Seat: बिहार का कसबा विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा के तहत आता है..... कसबा विधानसभा सीट पर 1967 में हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट राम नारायण मंडल ने जीत हासिल की थी। 1969 में कसबा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर राम नारायण मंडल ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 1972 में कसबा सीट पर राम नारायण मंडल ने कांग्रेस की टिकट पर एक बार फिर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1977 में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट जयनारायण मेहता ने जीत हासिल की थी। 1980 में कसबा से कांग्रेस के टिकट पर मोहम्मद यासीन ने जनता का समर्थन जीत लिया था। वहीं 1985 में यहां से सैयद असगर हुसैन ने कसबा सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। 1990 में जनता दल के कैंडिडेट शिवचरण मेहता ने कसबा में कांग्रेस पार्टी को मात देने में सफलता हासिल की थी।

PunjabKesari

1995 में कसबा सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट प्रदीप कुमार दास ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था। 2000 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदीप कुमार दास ने बीजेपी की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 2005 के चुनाव में भी बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार दास ने एक बार फिर कसबा सीट पर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2010 के चुनाव में कसबा सीट पर कांग्रेस के कैंडिडेट मोहम्मद अफाक आलम ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2015 और 2020 के चुनाव में भी कांग्रेसी कैंडिडेट मोहम्मद अफाक आलम ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।

Kasba Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                               

वहीं, 2020 के चुनाव में कसबा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अफाक आलम ने जीत का परचम लहराया था।  मोहम्मद अफाक आलम 77 हजार चार सौ दस वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो एलजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार दास 60 हजार एक सौ 32 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से मोहम्मद अफाक आलम ने प्रदीप कुमार दास को 17 हजार दो सौ 78 वोट के मार्जिन से हराया था। वहीं हम कैंडिडेट राजेंद्र यादव 23 हजार सात सौ 16 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Kasba Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                               

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में कसबा सीट से कांग्रेस की टिकट पर मोहम्मद अफाक आलम ने जीत हासिल की थी। मोहम्मद अफाक आलम ने चुनाव में 81 हजार छह सौ 33 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी के कैंडिडेट प्रदीप कुमार दास को 79 हजार आठ सौ 39 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मोहम्मद अफाक आलम ने प्रदीप कुमार दास को 1 हजार सात सौ 94 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट संजय कुमार मिर्धा, 4 हजार सात सौ 77 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Kasba Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                               

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कसबा सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट मोहम्मद अफाक आलम ने जीत हासिल की थी। मोहम्मद अफाक आलम ने चुनाव में 63 हजार 25 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार दास ने 58 हजार पांच सौ 70 वोट हासिल किया था.....इस तरह से मोहम्मद अफाक आलम ने प्रदीप कुमार दास को 4 हजार चार सौ 55 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अखिलेश झा ने 4 हजार 11  वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Kasba Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                               

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में कसबा सीट से बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार दास ने जीत हासिल की थी। प्रदीप कुमार दास ने चुनाव में 49 हजार एक सौ 13 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद अफाक आलम को 43 हजार एक सौ चार वोट मिले थे। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार दास ने आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद अफाक आलम को 6 हजार 9 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट प्रियंका रानी ने 19 हजार पांच सौ 80 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

कसबा विधानसभा सीट पर मुस्लिम वोटर बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके बाद कोइरी, यादव, रविदास और पासवान मतदाताओं की संख्या आती है। अगर यहां ओवैसी की मजलिस ने मुस्लिमों का वोट काटा तो एनडीए कैंडिडेट का पलड़ा भारी हो सकता है....क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी हम और एलजेपी कैंडिडेट का वोट मिला दिया जाए तो वह कांग्रेस उम्मीदवार को मिले वोट पर भारी पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!