Rupauli Assembly Seat: रूपौली विधानसभा सीट पर क्या शंकर सिंह फिर देंगे बीमा भारती को टक्कर?।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jul, 2025 06:21 PM

बिहार का रुपौली विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा के तहत आता है......1951 में रूपौली सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में रूपौली सीट पर हुए चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट मोहनलाल पंडित ने जीत हासिल की थी। 1957 और 1962 में रूपौली सीट पर कांग्रेस...

Rupauli Assembly Seat: बिहार का रुपौली विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा के तहत आता है......1951 में रूपौली सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में रूपौली सीट पर हुए चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट मोहनलाल पंडित ने जीत हासिल की थी। 1957 और 1962 में रूपौली सीट पर कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट ब्रज बिहारी सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1967 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट सी एन शर्मा ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1969 और 1972 में रूपौली में हुए विधानसभा चुनाव में आनंदी प्रसाद सिंह ने लगातार दो बार कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल किया था।

PunjabKesari

1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट शालिग्राम सिंह तोमर ने रूपौली में विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी तो 1980 और 1985 में कांग्रेस की टिकट पर दिनेश कुमार सिंह ने रूपौली में जीत हासिल की थी।  1990 में रूपौली में निर्दलीय कैंडिडेट सरयूग मंडल ने सभी विरोधियों को चुनाव में पटखनी दे दी थी। 1995 में सीपीआई कैंडिडेट बाल किशोर मंडल ने यहां से जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में निर्जलीय कैंडिडेट बीमा भारती ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी तो 2005 में आरजेडी की टिकट पर बीमा भारती ने रूपौली में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। वहीं 2010,2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू की कैंडिडेट के तौर पर बीमा भारती ने जीत हासिल की थी, लेकिन बीमा भारती ने आरजेडी की टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि लोकसभा चुनाव में बीमा भारती की करारी हार हुई थी। 

वहीं 2024 में रुपौली सीट पर हुए उपचुनाव में भी बीमा भारती का हार का सिलसिला कायम रहा। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। शंकर सिंह को कुल 67 हजार सात सौ 82 वोट मिला था। वहीं 59 हजार पांच सौ 78 वोट के साथ जेडीयू कैंडिडेट कलाधर मंडल दूसरे नंबर पर रहे थे। उपचुनाव में शंकर सिंह ने कलाधर मंडल को 8 हजार दो सौ चार वोटों से हराया था।जबकि आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती 30 हजार एक सौ आठ वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थीं। हालांकि जीतने के बाद शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करने का ऐलान किया।

Rupauli Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                


वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट बीमा भारती ने जीत हासिल की थी। बीमा भारती को 64 हजार 324 वोट मिले थे। वहीं एलजेपी कैंडिडेट शंकर सिंह 44 हजार 994 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो सीपीआई कैंडिडेट विकास चंद्र मंडल तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Rupauli Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में रूपौली सीट से जेडीयू की टिकट पर बीमा भारती ने जीत हासिल की थी। बीमा भारती ने चुनाव में 50 हजार नौ सौ 45 वोट हासिल किया था तो बीजेपी के कैंडिडेट प्रेम प्रकाश मंडल को 41 हजार दो सौ 73 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बीमा भारती ने प्रेम प्रकाश मंडल को 9 हजार छह सौ 72 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शंकर सिंह, 34 हजार सात सौ 93 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Rupauli Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में रूपौली सीट से जेडीयू की टिकट पर बीमा भारती ने जीत हासिल की थी। बीमा भारती ने चुनाव में 64 हजार आठ सौ 87 वोट हासिल किया था। एलजेपी कैंडिडेट शंकर सिंह ने 27 हजार एक सौ 71 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीमा भारती ने शंकर सिंह को 37 हजार सात सौ 16 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट आसिफ अनवर ने 17 हजार सात सौ 45 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

रुपौली सीट पर इस चुनाव में शंकर सिंह जेडीयू के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। अगर शंकर सिंह को जेडीयू का टिकट मिला तो रुपौली में 2025 के चुनाव में भी एनडीए की स्थिति मजबूत ही रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!