ससुराल जाने के लिए करती थी मना...गुस्सए पति ने पत्नी और साली को गोली मारकर खुद भी मौत को लगा लिया गले

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Sep, 2024 05:19 PM

husband shot his wife and sister in law and then committed suicide

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहारीबीघा गांव में दीपक कुमार (28) ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (24) और साली गुड़िया कुमारी को गोली मार दी। इस घटना में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई जबकि गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद दीपक ने गोली...

पटना: बिहार की राजधानी पटना से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहारीबीघा गांव में दीपक कुमार (28) ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (24) और साली गुड़िया कुमारी को गोली मार दी। इस घटना में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई जबकि गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद दीपक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दीपक कुमार नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला था। वह दो महीना से बिहारीबीघा गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। दीपक कुमार अपनी पत्नी को अपने घर चलने को कहता था लेकिन उसकी पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। इसी आक्रोश में दीपक ने पत्नी और साली को गोली मार दी और फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से हथियार और खोखा बरामद किया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!