Bihar By Election 2024: बेलागंज सीट से JDU ने मनोरमा देवी को बनाया उम्मीदवार, त्रिकोणीय होगा मुकाबला

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Oct, 2024 12:52 PM

jdu has made manorama devi its candidate from belagnj seat

Bihar By Election 2024: दरअसल, बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर उपचुनाव होना है। एनडीए में हुए सीट बंटवारे के बाद तरारी और रामगढ़ सीट भाजपा के खाते में गई थी। भाजपा ने तरारी से सुनील पांडेय और रामगढ़ से अशोक सिंह को...

Bihar By Election 2024: बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बेलागंज से पूर्व एमएलए मनोरमा देवी को उम्मीदवार बनाया है। रविवार को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसकी घोषणा की है। 

भाजपा के खाते में आई दो सीटें 
दरअसल, बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर उपचुनाव होना है। एनडीए में हुए सीट बंटवारे के बाद तरारी और रामगढ़ सीट भाजपा के खाते में गई थी। भाजपा ने तरारी से सुनील पांडेय और रामगढ़ से अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं इमामगंज सीट, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के खाते में गई थी, जहां से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बनाया गया। 

बेलागंज सीट पर त्रिकोणीय होगा मुकाबला
बेलागंज सीट जेडीयू के खाते में आई थी, जहां से मनोरमा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है, जिसके बाद से अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इस सीट से राजद ने पूर्व विधायक सह सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है और प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने मिर्जा गालिब कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। मनोरमा देवी और विश्वनाथ सिंह यादव जाति से आते हैं। बता दें कि मनोरमा देवी पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं। मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव उर्फ बिंदेश्वरी यादव का निधन हो चुका है

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!