Gandey Assembly Seat... झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने विधायक के तौर पर ली शपथ

Edited By Nitika, Updated: 11 Jun, 2024 10:10 AM

kalpana soren took oath as mla

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के...

 

रांचीः जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अन्य नेता मौजूद थे।

गांडेय की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कल्पना ने कहा, “राज्य में विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन-चार महीने बचे हैं, लेकिन मैं झारखंड की जनता के लिए काम करूंगी। हेमंत जी भले ही भौतिक रूप से यहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन लोगों ने जिस तरह से उन्हें प्यार दिया, वह लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में झलकता है। अब हमारे सामने आगामी विधानसभा चुनाव हैं और गठबंधन के सहयोगी इस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।” झारखंड में पिछले तीन लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा का दबदबा रहा है, लेकिन हाल के चुनावों में खासकर राज्य के पांच आदिवासी निर्वाचन क्षेत्रों- खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा, राजमहल और दुमका में उसे काफी झटके लगे हैं।

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन पांच सीटों पर विजयी हुआ और सिंहभूम, राजमहल व दुमका में उसने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा के खिलाफ 27,149 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। झामुमो के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 20 मई को मतदान हुआ था, जिसमें 3.16 लाख पात्र मतदाताओं में से 2.17 लाख ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

कल्पना ने चार मार्च को गिरिडीह जिले में झामुमो के 51वें स्थापना दिवस समारोह के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी और कहा था कि 2019 में हेमंत सोरेन गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से विरोधी साजिश रच रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!