झारखंड में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2026 05:08 PM

cache of weapons recovered from saranda forest in jharkhand

बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर एवं कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल एवं टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। 

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। 

बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर एवं कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं। सुरक्षाबलों की इस कारर्वाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!