Kargahar Assembly Seat: करगहर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 09 Oct, 2020 01:34 PM

बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक करगहर विधानसभा सीट (Kargahar Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

 

रोहतासः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक करगहर विधानसभा सीट (Kargahar Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 2008 में हुए परिसीमण के बाद अस्तित्व में आई। इस सीट पर पहली बार साल 2010 में विधानसभा (Vidhan Sabha) के चुनाव हुए और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रामधनी सिंह को जीत मिली। साल 2015 में भी यह सीट पर एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में ही गई और बशिष्ठ सिंह विधायक चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बशिष्ठ सिंह ने बीएलएसपी (BLSP) के बिरेंद्र कुमार सिंह को 12 हजार 907 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। बशिष्ठ सिंह को कुल 57 हजार 18 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बिरेंद्र कुमार सिंह को कुल 44 हजार 111 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय आलोक कुमार सिंह को कुल 27 हजार 454 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रामधनी सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के शिव शंकर सिंह को 13 हजार 197 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। रामधनी सिंह को कुल 54 हजार 190 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे शिव शंकर सिंह को कुल 40 हजार 993 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के आलोक कुमार सिंह को कुल 21 हजार 292 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 2 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो दोनों बार इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) को ही जीत मिली है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी (BJP) जब जेडीयू (JDU) के साथ चुनावी मैदान में थी तब भी जेडीयू (JDU) को ही जीत मिली और जब बीजेपी (BJP) से अलग होकर चुनाव लड़ी तब भी जेडीयू (JDU) को ही जीत मिली। इस बार एक बार फिर से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनावी मैदान में है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस सीट पर NDA का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। हालांकि इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि कोरोना और बाढ़ की वजह से जहां एक ओर लोगों का गुस्सा सरकार के प्रति देखने को मिल रहा है, तो वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को सही से उठा रही है। अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में किस पार्टी को जनता का साथ मिलता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!