"कॉमरेड इतनी जल्दी नहीं जाना था''.... लालू यादव ने सीताराम येचुरी के निधन पर किया भावुक पोस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2024 10:20 AM

lalu yadav made an emotional post on the death of sitaram yechury

लालू यादव ने गुरुवार को ‘एक्स' पर अपने भावुक पोस्ट में कहा, ‘‘कॉमरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम और विनम्र श्रद्धांजलि। कॉमरेड इतनी जल्दी नहीं जाना था।'' वहीं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष एवं राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा, ‘‘सीताराम...

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव और पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कॉमरेड इतनी जल्दी नहीं जाना था।'' 

‘‘सीताराम येचुरी के असामयिक निधन की खबर सुन दुखी हूं"
लालू यादव ने गुरुवार को ‘एक्स' पर अपने भावुक पोस्ट में कहा, ‘‘कॉमरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम और विनम्र श्रद्धांजलि। कॉमरेड इतनी जल्दी नहीं जाना था।'' वहीं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष एवं राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा, ‘‘सीताराम येचुरी के असामयिक निधन की खबर सुन दुखी हूं। वे गरीबों के लिए लड़ने वाले एक संघर्षशील नेता एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।''

बता दें कि महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। येचुरी पिछले कुछ दिनों से गंभीर हालत में थे और उन्हें श्वसन सहायता पर रखा गया था। वरिष्ठ नेता का गुरुवार दोपहर 3.05 बजे निधन हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!