अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रतिमा को पहनाए गए मधुबनी के कलाकारों द्वारा तैयार किए वस्त्र, खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jun, 2024 01:11 PM

madhubani artists prepared the clothes of lord shri ram

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी सुजीत कुमार कर्ण, विनीता कर्ण और रोहित कुमार कर्ण ने मिलकर प्रभु श्री राम की प्रतिमा के लिए वस्त्र तैयार किए हैं। उन्होंने अपने कुशल हाथों की बारीक कलाकारी से मधुबनी पेंटिंग कर वस्त्र को...

मधुबनी(अभिषेक कुमार सिंह): मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी सुजीत कुमार कर्ण, विनीता कर्ण और रोहित कुमार कर्ण ने मिलकर प्रभु श्री राम की प्रतिमा के लिए वस्त्र तैयार किए हैं। उन्होंने अपने कुशल हाथों की बारीक कलाकारी से मधुबनी पेंटिंग कर वस्त्र को सजाया है। वहीं, जब शुक्रवार को इन लोगों के हाथों से तैयार किए गए वस्त्र प्रभु श्री राम की दिव्य प्रतिमा को पहनाए गए तब इनके चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दी।

PunjabKesari

दरअसल, प्रभु श्री राम के लिए तैयार किए जाने वाले वस्त्र पर सुजीत कुमार कर्ण, विनीता कुमारी कर्ण और रोहित कुमार कर्ण का मधुबनी पेंटिंग करने के लिए चयन किया गया है। चयन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय हस्तशिल्प कला विभाग के द्वारा किया गया। इसके बाद इन लोगों ने प्रभु श्री राम की दिव्य प्रतिमा के लिए तैयार होने वाले वस्त्र पर मधुबनी पेंटिंग में कमल का फूल, हिरण, मछली सहित कई छोटे-छोटे फूल उत्कृष्ट तरीके से कचनी कर बनाएं हैं। वहीं, सुजीत कुमार कर्ण ने बताया कि जब वस्त्र को पूरी तरह से तैयार कर दिया गया तब इसे प्रभु श्री राम मंदिर को वस्त्र मंत्रालय ने सौंप दिया।

PunjabKesari

विनीता कर्ण को मधुबनी पेंटिंग में मिल चुका है राज्य पुरस्कार
सुजीत कुमार कर्ण ने आगे बताया कि वस्त्र का डिजाइन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तकला एवं शिल्प विभाग के हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन अधिकारी अमित कुमार और सहायक निदेशक वी के झा ने किया है। बता दें कि सुजीत कुमार के परिवार में 1984 में उनके चाची स्वर्गीय गंगा देवी को पद्मश्री पुरस्कार, सम्मान मिल चुका है। वहीं विनीता कर्ण को मधुबनी पेंटिंग में राज्य पुरस्कार मिल चुका है। सुजीत कुमार कर्ण ने बताया कि इन लोगों को उनकी चाची के द्वारा विरासत में मधुबनी कला, मधुबनी पेंटिंग कला प्राप्त हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!