Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jun, 2025 08:34 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्य तिथि के अवसर पर जमुई जिला के गिद्धौर के नया गांव में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये।
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्य तिथि के अवसर पर जमुई जिला के गिद्धौर के नया गांव में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० दिग्विजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, स्व० दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल सिंह, स्व० दिग्विजय सिंह की पुत्री एवं विधायक श्रेयषी सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।