"लालू यादव मेरे बाबा हैं.. जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना", बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jan, 2024 11:00 AM

miscreants carried out deadly attack on executive officer in bihar

वहीं अरविंद कुमार सिंह के भाई विजय सिंह भी उसी गाड़ी में सवार थे। विजय सिंह ने बताया कि गाड़ी रोकने वाले युवक नशे में धुत्त थे, अरविंद कुमार सिंह उनसे बात करने के लिए नीचे उतरे और फिर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। विजय सिंह ने बताया कि हमला करने...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): राजधानी पटना में गया के डोभी नगर पंचायक के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पर जानलेवा हमला (Attack on Executive Officer) किया गया है। बदमाशों ने लोहे की रॉड से उनकी बेरहमी से पिटाई की और लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गए। दरअसल, मंगलवार देर रात को अरविंद कुमार पटना के गोला रोड से बोरिंग रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत्त कुछ युवकों ने उनकी स्कोर्पियो गाड़ी को रोक लिया और उनपर हमला कर दिया। 

बदमाशों ने पैसे लूटने की भी की कोशिश 
वहीं अरविंद कुमार सिंह के भाई विजय सिंह भी उसी गाड़ी में सवार थे। विजय सिंह ने बताया कि गाड़ी रोकने वाले युवक नशे में धुत्त थे, अरविंद कुमार सिंह उनसे बात करने के लिए नीचे उतरे और फिर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। विजय सिंह ने बताया कि हमला करने वालों में से एक अपना नाम तनुज यादव बता रहा था, वह बार-बार कह रहा था- मेरा नाम तनुज यादव है, मैं नागेंद्र यादव का बेटा हूं, लालू यादव मेरे बाबा हैं जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना। तनुज यादव ने रॉड से कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार पर हमला कर दिया। वह उनकी गाड़ी की चाबी छीनना चाह रहा था तनुज यादव और उसके साथियों ने पैसे लूटने की भी कोशिश की। इसी क्रम में डोभी के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की बर्बर तरीके से पिटाई की गई है और अरविंद कुमार सिंह को सड़क पर खून से लथपथ छोड़ कर तनुज यादव और उसके साथी निकल गए। 

यह भी पढ़ें- BJP नेता सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- देश इटली से नहीं बल्कि सनातन परंपरा से चलेगा 

अधिकारी को गंभीर हालत में दिल्ली किया गया रेफर 
बाद में अरविंद सिंह इलाज के लिए पटना के राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गए। वहीं इस पूरे मामले पर दानापुर के एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि कल रूपसपुर थाना को सूचना मिली कि दो गुट में गोला रोड के पास लड़ाई हो रही है। जब रूपसपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़ाई में बचाव के क्रम में एक राहगीर के साथ भी मारपीट की गई। घायल व्यक्ति की पहचान अरविंद कुमार सिंह जो कार्यपालक पदाधिकारी डोभी गया में पोस्टेड है। उनका इलाज पहले पटना के निजी अस्पताल में करवाया गया। बाद में एम्स रेफर किया गया। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। तनुज और नयन यादव का नाम एफआईआर में है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!