Edited By Ramanjot, Updated: 30 May, 2025 02:39 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नोखा थाना क्षेत्र की है। अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह एक महिला और उसकी पुत्री की चाकू मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लेवड़ा पूरब टोला में एक महिला और उसकी बेटी की चाकू मारकर...
Bihar Crime: बिहार में रोहतास जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक महिला औक उसकी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं एक बेटी घायल हो गई। डबल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नोखा थाना क्षेत्र की है। अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह एक महिला और उसकी पुत्री की चाकू मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लेवड़ा पूरब टोला में एक महिला और उसकी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य बेटी घायल हो गई।
खेत में पानी डालने के लिए गई थी मां-बेटी
मृतकों की पहचान संतरा देवी और उसकी पुत्री रूमा कुमारी के रूप में की गई है। संतरा देवी की एक अन्य पुत्री अमृता कुमारी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि संतरा देवी अपनी दो पुत्रियों के साथ मूंग के खेत में पानी पटाने के लिए गई हुई थी तभी यह घटना हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है