गयाजी में दरोगा ने मौत को लगाया गले, फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 08 Aug, 2025 12:03 PM

police inspector committed suicide in gaya

बिहार के गयाजी में एक दरोगा ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। आज यानी शुक्रवार को दरोगा का कमरे में लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक दरोगा की पहचान अनुज कश्यप के रूप में हुई है, जो कि गया जी एसएसपी ऑफिस में तैनात था।

गयाजी: बिहार के गयाजी में एक दरोगा ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। आज यानी शुक्रवार को दरोगा का कमरे में लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक दरोगा की पहचान अनुज कश्यप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव का निवासी था। वह 2022 से गया जी एसएसपी ऑफिस में तैनात था।

बताया जा रहा है कि मृतक दरोगा अनुज कश्यप एसएसपी कोठी के पास ही किराए के मकान में रहता था। वह मकान में अकेला ही रहता था। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है ,लेकिन इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दरोगा ने मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्याएं, या कार्यस्थल पर किसी तरह का दबाव के कारण ये खौफनाक कदम उठाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना ने क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक दरोगा अनुज कश्यप की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!