बिहार में आई नौकरियों की बहार, अब पंचायती राज विभाग करेगा 15 हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jun, 2024 06:36 PM

panchayati raj department will appoint more than 15 thousand posts in bihar

मंत्री केदार गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इनमें 4351 स्थाई पदों पर जबकि संविदा पर 11,259 पदों पर नियुक्ति होगी। विभाग की तरफ से कुल 15,610 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। स्थाई पदों पर होने वाली नियुक्ति में पंचायत राज पदाधिकारी के पद के लिए...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): लोकसभा चुनाव के खत्म होने और आदर्श आचार संहिता के खत्म होने के बाद बिहार में जॉब की बहार आ गई है। बिहार सरकार का पंचायती राज विभाग पंद्रह हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति करेगा। यह जानकारी विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि ये नियुक्तियां विभिन्न पदों पर होंगी। 

मंत्री केदार गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इनमें 4351 स्थाई पदों पर जबकि संविदा पर 11,259 पदों पर नियुक्ति होगी। विभाग की तरफ से कुल 15,610 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। स्थाई पदों पर होने वाली नियुक्ति में पंचायत राज पदाधिकारी के पद के लिए 112, अंकेक्षक के पद पर 28, पंचायत सचिव के पद पर 3525, निम्न वर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय स्थापना) 504, निम्न वर्गीय लिपिक (मुख्यालय स्थापना) 01, कार्यालय परिचारी 05, जिला परिषद कनीय अभियंता 104, जिला परिषद में निम्न वर्गीय लिपिक के लिए 72 पदों पर नियुक्ति होगी।

PunjabKesari

वहीं मंत्री केदार गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि अस्थाई पद (संविदा) के तहत लेखापाल सह आईटी सहायक के लिए 7070, तकनीकी सहायक के लिए 556, कार्यालय सहायक /डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए 03, ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1400 और ग्राम कचहरी न्यायमित्र के लिए 2230 पदों पर नियुक्ति होगी। उन्होंने यह भी बताया कि नियुक्ति के लिए अधियाचना संबंधित को भेज दी गई है।मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि वितीय वर्ष 2024-25 में होने वाली नियुक्तियों के लिए विभिन्न पदों के नियुक्ति/नियोजन का स्रोत बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बीजीएसवाईएस (एसपीआरसी), बेल्ट्रान और जिला पदाधिकारी होंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!