दिल्ली सरकार में मंत्री बने बिहार के पंकज सिंह, BJP ने खेल दिया बड़ा दांव; जानें कैसे शुरू हुआ सियासी सफर

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Feb, 2025 01:27 PM

pankaj singh of bihar became minister in delhi government

Delhi Government: विकासपुरी से विधायक पंकज कुमार सिंह पूर्वांचली चेहरों में शामिल हैं। पंकज राजपूत जाति से आते हैं। उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी ने पूर्वांचली वोटरों को साधने की कोशिश की है। बता दें कि बिहार में भी इस साल विधानसभा होना है ऐसे में...

Delhi Government: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 6 अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। दिल्ली में नई सरकार के गठन में बिहार को भी स्थान दिया गया है। दरअसल, बिहार के बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। 

विकासपुरी से विधायक पंकज कुमार सिंह पूर्वांचली चेहरों में शामिल हैं। पंकज राजपूत जाति से आते हैं। उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी ने पूर्वांचली वोटरों को साधने की कोशिश की है। बता दें कि बिहार में भी इस साल विधानसभा होना है ऐसे में बिहारी से पंकज सिंह को मंत्री बनाना पार्टी को फायदा पहुंचा सकता है। 

कौन हैं पंकज कुमार सिंह? 
पंकज कुमार सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को हुआ था। वह बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट प्रोफेशनल है। पंकज सिंह पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। इनके पिता राज मोहन सिंह एमसीडी में अडिशनल आयुक्त थे। उन्होंने 1998 में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार से BDS की डिग्री हासिल की।

वहीं पंकज सिंह दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से 2025 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बने हैं। पंकज कुमार सिंह ने 135,564 वोट हासिल कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदर यादव को 12,876 वोटों के अंतर से हराया। पंकज सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एमसीडी (नगर निगम दिल्ली) के पार्षद के रूप में की।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!