एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी; गया के होटलों में रहेंगे 6 देशों के हॉकी प्लेयर्स, खिलाड़ियों को उनके देश के अनुसार मिलेगा भोजन

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Oct, 2024 12:24 PM

players from 6 countries will stay in these hotels of gaya

बिहार में पहली बार महिला एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। यह हॉकी टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर, 2024 तक होगा। इस चैंपियनशिप में एशिया की छह प्रमुख टीमें- भारत, चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया हिस्सा लेंगी। वहीं, इस...

पटनाः बिहार में पहली बार महिला एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। यह हॉकी टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर, 2024 तक होगा। इस चैंपियनशिप में एशिया की छह प्रमुख टीमें- भारत, चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया हिस्सा लेंगी। वहीं, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी हॉकी टीमें गया जिले में ही रहेंगी। खिलाड़ियों को बोधगया में स्थित दो अलग-अलग होटलों हयात पैलेस और बुद्धा रिसॉर्ट में रखा जाएगा।

'खिलाड़ियों के लिए उनके देश के अनुसार भोजन तैयार करें'
अभी हाल ही में गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने खिलाड़ियों के उच्च स्तरीय आवासन व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने होटल के संबंधित लोगों को खाने-पीने और साफ-सफाई समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने सभी होटलों के प्रबंधन को खिलाड़ियों के लिए उनके देश के अनुसार भोजन तैयार करने को कहा।

PunjabKesari

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
बता दें कि 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी खेल में भारत के अलावा चीन, थाईलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया की महिला हॉकी खिलाड़ी भाग लेंगी। यहां प्रतिदिन तीन खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय टीम अंतिम समय में खेलेगी। हर दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। ट्रॉफी जीतने वाली खिलाड़ी को 20 नवंबर को खेल समाप्त होने के बाद ट्रॉफी, शील्ड समेत अन्य उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, इस चैंपियनशिप में दर्शकों के लिए निःशुल्क एंट्री की घोषणा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने की है। हॉकी मैदान में लगभग 3000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां हर दिन तीन मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण भी होगा।

PunjabKesari



 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!