मौत से पहले प्रशांत बोस ने लिखा पत्र, संगठन की स्थिति को लेकर जताई थी गंभीर चिंता; की थी आखिरी अपील

Edited By Khushi, Updated: 12 Apr, 2026 12:54 PM

prashant bose wrote a letter before his death expressing grave concern over the

Jharkhand News: एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस की 3 अप्रैल को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से पहले लिखा गया एक पत्र अब सामने आया है, जिसमें उन्होंने संगठन की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

Jharkhand News: एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस की 3 अप्रैल को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से पहले लिखा गया एक पत्र अब सामने आया है, जिसमें उन्होंने संगठन की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

"मुख्यधारा में लौटने पर विचार करें"
नक्सली नेता प्रशांत बोस ने 20 मार्च को कॉमरेड सागर मिसिर बेसरा को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने संगठन की कमजोर होती स्थिति और भविष्य को लेकर अपनी हताशा जाहिर की। पत्र में प्रशांत बोस ने संगठन के सदस्यों से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौटने पर विचार करें। उन्होंने साफ लिखा कि मौजूदा समय में संगठन अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है और सशस्त्र संघर्ष को आगे बढ़ाना अब लगभग असंभव हो गया है।

"अब संगठन के पास न तो पर्याप्त पैसा और न ही पहले जैसा जनसमर्थन"
प्रशांत बोस ने इसके पीछे मजबूत राजनीतिक व्यवस्था और सुरक्षा बलों की बढ़ती ताकत को मुख्य कारण बताया। बोस ने कहा कि अब संगठन के पास न तो पर्याप्त पैसा है और न ही पहले जैसा जनसमर्थन बचा है। साथ ही, सुरक्षा बलों के दबाव का सामना करने की क्षमता भी कमजोर हो गई है। पत्र में उन्होंने कॉमरेड सागर से गुप्त नंबर के जरिए जल्द संपर्क करने और अपनी प्रतिक्रिया देने को भी कहा था। साथ ही, संगठन के अन्य सदस्यों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी थी। हालांकि, इस पत्र का असर सामने आता उससे पहले ही प्रशांत बोस का निधन हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!