3 दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कृषि रोड मैप के चौथे संस्करण का किया उद्घाटन

Edited By Nitika, Updated: 18 Oct, 2023 12:59 PM

president inaugurates fourth edition of agriculture road map

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू ने गांधी मैदान के पास बापू सभागार में बिहार के कृषि रोड मैप (2023-2028) के चौथे संस्करण...

 

पटनाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू ने गांधी मैदान के पास बापू सभागार में बिहार के कृषि रोड मैप (2023-2028) के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। वहीं कृषि उत्पादन और किसानों की आय में सुधार के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर 2007 में राज्य का पहला कृषि रोड मैप शुरू किया गया था।

PunjabKesari

अपनी इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बिहार के दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-पटना) में दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति के बिहार दौरे से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और अन्य कैबिनेट सहयोगी भी बिहार के कृषि रोड मैप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

PunjabKesari

वहीं राष्ट्रपति 19 अक्टूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन वह राजभवन में बिहार के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। शाम को राष्ट्रपति पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। बुधवार को कृषि रोड मैप कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति का गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब में तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जाने का कार्यक्रम है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!