राहुल ने हेमंत से फोन पर की बात, जमानत मिलने का किया स्वागत, कहा- राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी गिरफ्तारी

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2024 08:54 AM

rahul spoke to hemant on phone welcomed him getting bail

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी। उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं- सोरेन जी से फोन पर बात करके...

नई दिल्ली/रांचीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत मिलने का स्वागत किया और उनसे फोन पर बात की। गांधी ने कहा कि सोरेन की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित थी। 

"राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी गिरफ्तारी"
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी। उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं- सोरेन जी से फोन पर बात करके अपनी खुशी ज़ाहिर की।'' राहुल गांधी ने कहा कि जो संविधान की रक्षा की भावना लेकर चलते हैं, सत्य खुद उनकी रक्षा करता है। 

पांच महीने बाद जेल से रिहा हुए हेमंत
बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को जमानत दे दी जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। अदालत ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की एकल पीठ द्वारा पारित आदेश में कहा गया, ‘‘...याचिकाकर्ता को 50,000 रुपये के जमानती मुचलके और इतनी ही राशि की दो प्रतिभूति के साथ जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया जाता है।'' झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!