लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर एनडीए ने ही एनडीए को हराया वरना परिणाम कुछ और होता: उपेंद्र कुशवाहा

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Sep, 2024 01:25 PM

rjd need not be happy with the lok sabha election results  upendra kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बिहार यात्रा के दौरान गुरुवार को ओबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता महापर्व का उद्घाटन करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को रालोमो की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से राजद समेत पूरा...

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की कुछ सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ही राजग को हरा दिया अन्यथा परिणाम कुछ और होता इसलिए मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को खुश होने की जरूरत नहीं है।

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बिहार यात्रा के दौरान गुरुवार को ओबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता महापर्व का उद्घाटन करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को रालोमो की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से राजद समेत पूरा विपक्ष खुशफहमी का शिकार हो गया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी कुछ सीटों पर जीत हो गई है। लेकिन, हकीकत यह है कि लोकसभा चुनाव में राजग ने राजग को उन सीटों पर हरा दिया वरना परिणाम कुछ और होता। 

"इस बार राजद की हालत वर्ष 2010 से भी बुरी होगी"
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वहीं वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजग के कुछ दलों के अलग चुनाव लड़ने की विशेष परिस्थिति ने राजद को कुछ ज्यादा सीट दिला दी। लेकिन अब पहले वाली परिस्थिति नहीं है। इस बार राजद की हालत वर्ष 2010 से भी बुरी होने जा रही है। आजकल राजद अध्यक्ष के पुत्र एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 200 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा कर पा रहे हैं क्योंकि राजग की सरकार ने बिजली उत्पादन की क्षमता बढ़ाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए हमलोगों ने 25 सूत्री मांग पहले रखी थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!