‘पेपर लीक में RJD के लोगों का रहता है हाथ’, विजय सिन्हा का आरोप, कहा- यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं..

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Dec, 2024 02:36 PM

rjd people have a hand in paper leak vijay sinha

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राज्य में पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे पेपर लीक में राजद के लोगों की संलिप्तता है। विजय सिन्हा ने दावा किया कि तेजस्वी यादव के करीबी...

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राज्य में पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे पेपर लीक में राजद के लोगों की संलिप्तता है। विजय सिन्हा ने दावा किया कि तेजस्वी यादव के करीबी प्रीतम का नाम भी पेपर लीक में आया था, लेकिन आज तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया।

जब विजय सिन्हा से पूछा गया कि तेजस्वी यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों के सत्याग्रह में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा कि राजद उन्माद फैलाने का काम करती है और बच्चों को भड़काती है। यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनकी प्रतिभा का दमन करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजद की उन्मादी प्रवृत्ति से बिहार को जब छुटकारा मिलेगा, तब हमारा राज्य देश में नंबर एक पर पहुंच जाएगा।

दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी की नियमित बैठक है, जहां आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के इन बयानों से बिहार की राजनीति गरमा गई है। अब देखना होगा कि राजद इस आरोप का क्या जवाब देती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!