IPL 2026 से पहले झटका: चोटिल महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती 2 हफ्ते बाहर, CSK को बड़ा नुकसान

Edited By Khushi, Updated: 28 Mar, 2026 11:53 AM

setback ahead of ipl 2026 injured mahendra singh dhoni ruled out for first two

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे उनके फैंस थोड़े निराश हैं।

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे उनके फैंस थोड़े निराश हैं।

“Get well soon, Thala!”
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को झटका लगा है। धोनी को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव (मसल स्ट्रेन) हुआ है, जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि धोनी इस समय रिहैबिलिटेशन में हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसी कारण उनके शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना कम है। टीम ने अपने संदेश के अंत में लिखा, “Get well soon, Thala!”

बता दें कि आज से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना किसी ओपनिंग सेरेमनी के होगी। बीसीसीआई के सचिव ने बताया कि पिछले साल 4 जून को हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

आईपीएल ने पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच खेले जाने थे। अब पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आ गया है। इसके अनुसार 13 अप्रैल से 24 मई तक देश के अलग-अलग शहरों में कुल 50 और मैच खेले जाएंगे। हालांकि पहले 84 मैचों की बात हो रही थी, लेकिन इस सीजन में मुकाबलों की संख्या कम रखी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!