Nalanda Assembly Seat: नालंदा विधानसभा सीट पर चलता है श्रवण कुमार का सिक्का।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jul, 2025 05:21 PM

Nalanda Assembly Seat: नालंदा विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा के तहत आता है....1977 में नालंदा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1977 में नालंदा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट श्याम सुंदर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1980 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट...

Nalanda Assembly Seat: नालंदा विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा के तहत आता है....1977 में नालंदा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1977 में नालंदा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट श्याम सुंदर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1980 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट राम नरेश सिंह ने नालंदा में विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1985 में नालंदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट श्याम सुंदर सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1990 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट राम नरेश सिंह ने फिर से जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 1995 और 2000 में समता पार्टी की टिकट पर श्रवण कुमार ने नालंदा विधानसभा सीट पर जीत हासिल किया था।.श्रवण कुमार की गिनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में होती है। 2005,2010 ,2015 और 2020 में भी जेडीयू कैंडिडेट के तौर पर श्रवण कुमार ने नालंदा में जीत का सिलसिला कायम रखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकप्रियता की वजह से भी नालंदा में श्रवण कुमार को लोगों ने बार बार अपना समर्थन दिया है।

PunjabKesari

Nalanda Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में नालंदा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार ने जीत हासिल की थी। श्रवण कुमार को 66 हजार 66 वोट मिला था तो कौशलेंद्र कुमार 49 हजार नौ सौ 89 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से श्रवण कुमार ने कौशलेंद्र कुमार को 16 हजार 77 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार गुंजन पटेल 17 हजार दो सौ 93 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Nalanda Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में नालंदा सीट से जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार ने जीत हासिल की थी। श्रवण कुमार को 72 हजार पांच सौ 96 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट कौशलेंद्र कुमार को 69 हजार छह सौ  वोट ही मिल पाया था। इस तरह से श्रवण कुमार ने कौशलेंद्र कुमार को दो हजार नौ सौ 96 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं नोटा पर 6 हजार पांच सौ 31 लोगों ने अपना मत दिया था। 

PunjabKesari

Nalanda Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में नालंदा से जेडीयू की टिकट पर श्रवण कुमार ने जीत हासिल किया था। श्रवण कुमार को 58 हजार 67 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट अरुण कुमार ने 37 हजार 30 वोट हासिल किया था। इस तरह से श्रवण कुमार ने अरुण कुमार को 21 हजार 37 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट जगदीश प्रसाद, 7 हजार चार सौ 33 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Nalanda Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में नालंदा सीट से जेडीयू की टिकट पर श्रवण कुमार ने जीत हासिल किया था। श्रवण कुमार को 37 हजार आठ सौ छह वोट मिला थातो एआईएफबी कैंडिडेट राम नरेश सिंह को 33 हजार सात सौ 56 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से श्रवण कुमार ने राम नरेश सिंह को 4 हजार 50 वोट से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट विजय कुमार, 2 हजार तीन सौ 12 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

नालंदा विधानसभा सीट को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ माना जाता है। वैसे भी यहां सीएम के करीबी नेता श्रवण कुमार को काफी लोकप्रिय माना जाता है....ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में भी श्रवण कुमार की स्थिति मजबूत लग रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!