Madhubani News: मधुबनी में उड़ेंगे छोटे विमान, CM नीतीश ने दी बड़ी सौगात- UDAAN YOJNA

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Jan, 2025 11:47 AM

small planes will fly in madhubani

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के दस शहरों को विमान सेवा से जोड़ने की योजना का लाभ मधुबनी को भी मिलेगा, जिससे यहां छोटे विमान उतरने और उड़ने लगेंगे। चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 'प्रगति-यात्रा' के दूसरे चरण में रविवार...

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के दस शहरों को विमान सेवा से जोड़ने की योजना का लाभ मधुबनी को भी मिलेगा, जिससे यहां छोटे विमान उतरने और उड़ने लगेंगे।     

'मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से विपक्ष की छाती फट रही'

चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 'प्रगति-यात्रा' के दूसरे चरण में रविवार को मधुबनी का संयुक्त भ्रमण करने के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने मधुबनी हाट का निरीक्षण किया और इस जिले को 1000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मधुबनी और झंझारपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से विपक्ष की छाती फट रही है, जबकि लोग हर जगह इसका स्वागत कर रहें हैं और विकास योजनाओं के उद्घाटन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि नये साल में कड़ाके की सर्दी के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में जनता के उत्साह की गर्माहट बनी हुई है। 

'यह यात्रा CM की दूरदर्शिता और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण'

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा विकास के मुद्दे पर एनडीए के घटक दलों में बेहतर समन्वय को भी जनता के सामने प्रस्तुत करती है, इसलिए विपक्ष परेशान है। यह यात्रा मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। चौधरी ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदी और स्वयं सहायता समूह को सुद्दढ़ बनाने पर जोर देना मुख्यमंत्री के विजन का हिस्सा है। वे विकास में महिलाओं को साथ रखना चाहते हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!