Edited By Harman, Updated: 20 Jun, 2025 01:27 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर सीवान पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, कि जब से NDA को मौका मिला...
Bihar CM Nitish Kumar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर सीवान पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, कि जब से NDA को मौका मिला बिहार में बहुत काम हुआ है। हमसे पहले जो लोग थे उनसे पूछना चाहिए कि पहले क्या हाल था? पहले लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आज इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को सुनने पहुंचे हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज महिलाएं घर से निकल रही हैं। हमने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया और राज्य में पुल-पुलिया का निर्माण कराया।महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।