16 hours ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
10 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Sultanganj Assembly Seat: सुल्तानगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Nitika, Updated: 01 Oct, 2020 05:00 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सुल्तानगंज विधानसभा सीट (Sultanganj Assembly Seat) है। भागलपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
भागलपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सुल्तानगंज विधानसभा सीट (Sultanganj Assembly Seat) है। भागलपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। 2008 से पहले तक यह भागलपुर लोकसभा का हिस्सा हुआ करता था लेकिन 2008 में हुए परिसीमण के बाद यह क्षेत्र बांका लोकसभा के अंतर्गत आ गया है। साल 1951 में पहली बार इस सीट पर चुनाव हुए और 1967 तक कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। 1951 में कांग्रेस (Congress) के राश बिहारी लाल 1957 में सरस्वती देवी तो 1962 में देबी प्रसाद महतो चुनाव जीते थे। 1967 में इस सीट पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बीपी शर्मा विधायक चुने गए थे। 1969 और 1972 में इस सीट पर एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) ने कब्जा जमाया और राम रक्षा प्रसाद यादव लगातार दो बार विधायक चुने गए। 1977 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में गई और जागेश्वर मंडल विधायक (MLA) बने। 1980 और 1985 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। 1980 में नंद कुमार मांझी और 1985 में उमेश चंद्र दास विधायक चुने गए। 1990 और 195 में यह सीट जनता दल के पास रही और फणींद्र चौधरी लगातार दो बार विधायक बने। साल 2000 में इस सीट पर समता पार्टी के गणेश पासवान विधायक (MLA) चुने गए। 2005 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर सुधांशु शेखर भास्कर विधायक (MLA) बनें तो 2010 और 2015 में लगातार 2 बार सुबोध राय जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ही टिकट पर विधायक चुने गए। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सुबोध राय ने बीएलएसपी (BLSP) के हिमांशु पटेल को 14 हजार 33 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। बोध राय को कुल 63 हजार 345 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे हिमांशु पटेल को कुल 49 हजार 312 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय ललन कुमार को कुल 14 हजार 73 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सुबोध राय ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामावतार मंडल को 4 हजार 845 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सुबोध राय को कुल 34 हजार 652 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामावतार मंडल को कुल 29 हजार 807 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एलटीएसडी (LTSD) के ओमदत्त चौधरी को कुल 9 हजार 20 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सुधांशु शेखर भास्कर ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गणेश पासवान को 11 हजार 687 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सुधांशु शेखर भास्कर को कुल 48 हजार 63 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे गणेश पासवान को कुल 36 हजार 376 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) के विजय कुमार पासवान को कुल 6 हजार 508 वोट मिले थे। हाल के कुछ चुनावों को छोड़ दें तो इस सीट पर सबसे ज्यादा कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा है लेकिन पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो लगातार इस सीट पर जदयू (JDU) जीत रही है। पिछली बार के चुनाव में जदयू (JDU) का गठबंधन राजद और कांग्रेस (Congress) के साथ था लेकिन इस बार जदयू (JDU) एक बार फिर से एनडीए में शामिल हैं। ऐसे में जदयू (JDU) को बहुत ज्यादा का नुकसान होता दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन कई छोटी पार्टियों के मैदान में आ जाने से सुल्तानगंज विधानसभा का समीकरण जरूर बदल गया है। ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह कह पाना काफी मुश्किल है।
विभिन्न विभागों के 73 क्लर्कों का एक साथ तबादला, 10 जुलाई तक जॉइन करने का आदेश
जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस के कमरें में 1 महिला 6 पुरुषों संग मिली, आपत्तिजनक सामग्री देख...
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
बिहार बॉर्डर पर पकड़ी गईं दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
honour killing की खौफनाक वारदात: शादी से नाराज परिवार ने बेटी का गला घोंट नदी किनारे ला/श जलाकर...
बिहार में सरकारी कर्मचारियों की अवकाश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन बंद
बिहार में SC-ST समुदाय की मदद के लिए हेल्पलाइन सक्रिय, सबसे ज्यादा जमीन विवाद की शिकायतें
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब EWS प्रमाणपत्र एक साल तक रहेगा वैध
बिहार सरकार ने खोला खजाना, सिंधु दर्शन यात्रा पर श्रद्धालुओं को देगी ₹20 हजार अनुदान
बिहार में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों और 53 DSPs का किया तबादला
USD $
03/07/2026 02:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने वाला रहेगा। आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन करियर के क्षेत्र में उन्नति लेकर आएगा। छोटे व्यापारियों को धन लाभ होने के योग है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। आपके सभी सरकारी काम बनते दिख रहे हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यर्थ की चिंताओं में बीतेगा। मन अकारण परेशान रह सकता है।
तुला राशि वालों नए काम को शुरू करने में आ रही मुश्किलें दूर होगी। युवा वर्ग कुछ नया कर दिखाने में जुटे रहेंगे।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़े
धनु राशि वाले आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
मकर राशि वालों कारोबार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूर्ण होंगे।
कुंभ राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का
मीन राशि वालों आज का दिन आर्थिक मामलों में कमजोर रहेगा। बढ़ते खर्चों के कारण परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes