Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार के लड़के भारत में मजदूरी करने के लिए ही पैदा नहीं हुए

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2023 05:42 PM

the boys of bihar were not born only to work as laborers in india

Bihar Politics: ओडिशा के बालासोर में (Odisha Train Accident) शुक्रवार को हुए बड़े ट्रेन हादसे में बिहार के 8 लोगों की जान चली गई हैं। वहीं, दर्जनों घायल हैं, इसके अलावा कई लोग अभी लापता भी हैं। वहीं इस हादसे पर जन सुराज (Jan Suraj) के संस्थापक और...

पटना: ओडिशा के बालासोर में (Odisha Train Accident) शुक्रवार को हुए बड़े ट्रेन हादसे में बिहार के 8 लोगों की जान चली गई हैं। वहीं, दर्जनों घायल हैं, इसके अलावा कई लोग अभी लापता भी हैं। वहीं इस हादसे पर जन सुराज (Jan Suraj) के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि बिहार के लड़के भारत में मजदूरी करने के लिए ही पैदा नहीं हुए हैं, 40 एमपी वाले बिहार का बेटा मजदूर क्यों बने?

यह भी पढ़ेंः- Odisha Train Accident: तेजस्वी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- यह हादसा प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का फेलियर


"हम बिहार के लोग बेवकूफ नहीं हैं"
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लड़के पूरे भारत में मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। 26 एमपी का राज्य है गुजरात, वहां का आदमी बन गया फैक्ट्री का मालिक और 40 एमपी का राज्य है बिहार, हमारे बच्चे मजदूर बन गए हैं। पीके बताते हैं कि मेरा सपना है कि अपने जीवन काल में गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र से अगर बिहार में नौकरी-रोजगार के लिए आएं, तब मानेंगे कि बिहार विकास कर रहा है। हम बिहार के लोग बेवकूफ नहीं हैं। यहां की व्यवस्था ने हमें बेवकूफ बनाकर रखा है।

यह भी पढ़ेंः- Odisha Train Accident: बिहार के यात्रियों को मदद पहुंचाने बालासोर जाएगी अधिकारियों की 4 सदस्यीय टीम

बता दें कि इस हादसे में बिहार के 8 लोगों की जान चली गई हैं। मृतकों में उत्तर बिहार के 4 पेंटर हैं और पूर्वी चंपारण के 3 मजदूर घायल हैं। इसके अलावा कई मजदूरों के घायल होने के साथ कई लोग लापता भी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!