Bihar Politics: ​"भाजपा से परेशान है देश की जनता", तेजस्वी यादव बोले- जनता कह रही है 'चेंज इन 2024'

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 May, 2024 11:02 AM

the people of the country are upset with bjp

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कह रही है 'चेंज इन 2024'...जनता भाजपा से परेशान है।

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कह रही है 'चेंज इन 2024'...जनता भाजपा से परेशान है।

'भाजपा वाले केवल झूठ बोलते हैं'
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन युवाओं का पेपर लीक हुआ है, इस बार वो कह रहे हैं कि भाजपा का चुनाव लीक कर देंगे। वो(भाजपा) केवल झूठ बोलते हैं। वो नकारात्मक राजनीति करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 वर्षों में मोदी सरकार ने झूठ, जुमले, छल व कपट के माध्यम से देशवासियों को ठगने के सिवाय कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री ने देश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है। वे देश चलाने में असमर्थ हैं। यही कारण है कि 2024 का चुनाव देश की जनता स्वयं भाजपा से लड़ रही है और कह रही है 'चेंज इन चौबीस।

'जो भ्रष्टाचार करेगा उसको कोई नहीं बचा सकता'
इधर, तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश में जो भ्रष्टाचार कर रहा होगा वो भाजपा से पक्का परेशान है। जो भ्रष्टाचार करेगा उसको कोई नहीं बचा सकता। इसमें दो मत नहीं है। एक दम ठोंक के जेल में डालूंगा। जो भ्रष्टाचार करेगा उसको कोई धरती बचा नहीं सकता है। यह पीएम मोदी की गारंटी है कि चाहे केजरीवाल हों, हेमंत सोरेन हों या लालू प्रसाद हों, सभी को जेल में रहना होगा।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!