पूर्व मंत्री एवं BJP विधायक के घर पर चोरी... पंखा, कूलर, गद्दे, कंबल, टोंटी तक ले उड़े चोर

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jun, 2025 02:40 PM

theft at the house of former minister and bjp mla

जानकारी के अनुसारस, चोरी की यह घटना सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत 12, सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मंत्री के सरकारी आवास पर हुई। चोरों ने पंखा, कूलर, गद्दा, कंबल, टोंटी समेत कई अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वहीं पूर्व मंत्री के निजी सहायक सुजीत कुमार झा...

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वह आए दिन बड़ी-बड़ी को वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। इस बार चोरों ने पूर्व मंत्री को और बीजेपी विधायक को निशाना बनाया है। चोरों ने मुरारी प्रसाद गौतम के घर में धावा बोला और घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए। 

निजी सहायक ने दर्ज करवाई शिकायत
जानकारी के अनुसारस, चोरी की यह घटना सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत 12, सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मंत्री के सरकारी आवास पर हुई। चोरों ने पंखा, कूलर, गद्दा, कंबल, टोंटी समेत कई अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वहीं पूर्व मंत्री के निजी सहायक सुजीत कुमार झा ने सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

सुजीत कुमार झा ने बताया कि 22 जून की सुबह जब वे सरकारी आवास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि आवास में लगे नल, कूलर, पंखा, गद्दे, तकिया और कंबल तक गायब हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन में जुट गई है। बता दें कि मुरारी प्रसाद गौतम रोहतास जिले के चेनारी से विधायक हैं और पहले महागठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!