बिहार में पुलिस पर हमला करने वाले किसी अपराधी या उपद्रवी को नहीं बख्शा जाएगा : ADG

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Mar, 2025 10:12 PM

those who attack the police will not be spared adg

राज्य में होली के दौरान दर्जनों जगहों पर झड़प और हुड़दंग की घटनाएं हुईं, जिन्हें पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। इन घटनाओं में शामिल अपराधियों और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पटना: राज्य में होली के दौरान दर्जनों जगहों पर झड़प और हुड़दंग की घटनाएं हुईं, जिन्हें पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। इन घटनाओं में शामिल अपराधियों और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस टीम पर हमले करने वालों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। यह जानकारी एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ी तो होगी जवाबी कार्रवाई

एडीजी ने बताया कि मुंगेर और अररिया में पुलिस पर जानलेवा हमले हुए, लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए कोई बल प्रयोग नहीं किया ताकि आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के किसी भी हमले का पुलिस जवाबी कार्रवाई से सामना करेगी। अगर आत्मरक्षा में गोली चलाने की जरूरत पड़ी, तो पुलिस पीछे नहीं हटेगी।

वीडियो फुटेज से हो रही उपद्रवियों की पहचान

राज्य के विभिन्न जिलों में हुई झड़पों की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। मुंगेर, अररिया समेत अन्य प्रभावित इलाकों में उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

होली के दौरान दर्ज हुई 11 सामान्य घटनाएं, 2 जातीय संघर्ष

इस मौके पर एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने बताया कि होली के अवसर पर दो अलग-अलग समुदायों के बीच 11 झड़पें हुईं, जबकि दो जातीय संघर्षों में 26 लोग घायल हुए। इनमें से तीन को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने अब तक 11 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 14 लोग घायल हुए और 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पर हमले की 12 घटनाएं, दो दारोगा शहीद

होली के दौरान पुलिस टीम पर हमले की 12 घटनाएं हुईं, जिनमें दो दारोगा शहीद हो गए और 27 पुलिसकर्मी घायल हुए। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुग्रह राशि जल्द प्रदान की जाएगी।

डायल-112 पर दो दिनों में 1.24 लाख कॉल

होली के दो दिनों (14-15 मार्च) में डायल-112 पर कुल 1,24,039 कॉल आए। पुलिस ने 22,894 घटनाओं में मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इन दिनों में पुलिस की औसत रिस्पांस टाइम 14.5 मिनट रही।

14 मार्च: 67,188 कॉल, 13,150 मामलों में पुलिस मौके पर पहुंची।
15 मार्च: 56,851 कॉल, 9,744 मामलों में पुलिस पहुंची।

रामनवमी पर भी रहेगी कड़ी निगरानी

आगामी रामनवमी को लेकर भी पुलिस सतर्क रहेगी। किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद, अश्लील गानों और डीजे पर सख्त पाबंदी रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

डायल-112 की क्षमता बढ़ेगी

डायल-112 की उपयोगिता को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में एक गश्ती वाहन पर 1 दारोगा/जमादार और 4 सिपाही तैनात रहते हैं। इसे बढ़ाकर 8-10 पुलिसकर्मियों की टीम बनाने की योजना है ताकि अपराधों पर और प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!