'महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही डबल इंजन सरकार', बिहार में लिंग अनुपात में गिरावट को लेकर प्रियंका गांधी का हमला

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jun, 2025 06:15 PM

double engine government is proving dangerous for women priyanka

कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें कहा गया था कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2022 के अनुसार, बिहार में जन्म के समय सबसे कम लिंग अनुपात 891 दर्ज किया...

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सोमवार को बिहार में कथित तौर पर सबसे कम लिंग अनुपात दर्ज करने को लेकर एनडीए सरकार पर हमला किया और कहा कि यह इस बात का संकेत है कि राज्य की "डबल इंजन" सरकार "महिलाओं के लिए खतरनाक" साबित हो रही है।

कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें कहा गया था कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2022 के अनुसार, बिहार में जन्म के समय सबसे कम लिंग अनुपात 891 दर्ज किया गया, इसके बाद महाराष्ट्र (906), तेलंगाना (907), हरियाणा (909) और उत्तराखंड (910) का स्थान है। 

"बेटियों की संख्या लगातार घट रही"
प्रियंका गांधी ने कहा, "बिहार में प्रति 1,000 लड़कों पर केवल 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं। 2020 में यह अनुपात 964 था, जो 2021 में घटकर 908 हो गया और 2022 में केवल 891 रह गया।" उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि पैदा होने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार घट रही है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, "एक तरफ महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार और दूसरी तरफ लिंगानुपात के मामले में देश में सबसे खराब स्थिति इस बात का संकेत है कि बिहार की डबल इंजन सरकार महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!