Edited By Radhika, Updated: 16 Jul, 2026 01:55 PM

बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। आपसी रंजिश के चलते यहां पर कुछ लोगों ने ढाई साल के मासूम का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद मासूम के शव को नदीं में फेंक दिया। पुलिस ने मामले की...
नेशनल डेस्क: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। आपसी रंजिश के चलते यहां पर कुछ लोगों ने ढाई साल के मासूम का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद मासूम के शव को नदीं में फेंक दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- एज-शेमिंग पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- BJP का अंत देखने तक जिंदा रहूंगी
घर में खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा
इस हादसे को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि उनके घर में तीसरे बच्चे के जन्म की खुशी में 'छठी' का मांगलिक कार्यक्रम था। घर में मेहमानों की संख्या ज्यादा थी, जिसके चलते वो अपने बच्चे के साथ पास वाले मंदिर परिसर में सोने चले गए। बुधवार सुबह तड़के जब बच्चा अपने पिता के साथ गहरी नींद में सो रहा था तो कुछ अज्ञात बदमाशों ने बच्चे का अपहरण कर लिया। उस समय जब उसकी आंख खुली तो बच्चा वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने नाथनगर थाने में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
नदी में मिला क्षत-विक्षत शव
बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद बच्चे का चाचा श्रीरामपुर घाट की तरफ गए तो उन्हें वहां पर गंगा नदी की धारा में एक बच्चे का शव तैरता हुआ दिखा। स्थानीय लोगों की मदद से जब शव को बाहर निकाला गया, तो उसकी पहचान लापता आदित्य के रूप में हुई। बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बेरहमी से बच्चे का कत्ल कर उसे नदीं में फेंका। बदमाशों ने मासूम के सिर में कील ठोकी। इतना ही नहीं बच्चे की दाहिनी आंख के पास गहरे जख्म के निशान थे, जो किसी पैनी चीज से किए गए हमले की ओर इशारा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान- दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगा 'हीट स्मार्ट' मॉडल
परिवार ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप
बताया जा रहा है कि इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे पारिवारिक और जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पीड़ित पिता ने अपने गोतिया (पड़ोसी रिश्तेदारों) पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गोतिया परिवार के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है और छठी के कार्यक्रम के दौरान भी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद से पीड़ित मां और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।