बिहार में 24 घंटे में 105 कोरोना संक्रमित हुए ठीक, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 754

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jul, 2021 08:58 AM

105 corona infected in bihar in 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 16 जुलाई की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे में राज्य में एक लाख 33 हजार 95 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 79 पॉजिटिव की पहचान हुई। वहीं इस दौरान 105 संक्रमितों ने महामारी के खिलाफ जारी जंग जीत ली, जिससे...

पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे में 79 लोगों के संक्रमित होने जबकि 105 पॉजिटिव के स्वस्थ होने से राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 754 रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 16 जुलाई की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे में राज्य में एक लाख 33 हजार 95 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 79 पॉजिटिव की पहचान हुई। वहीं इस दौरान 105 संक्रमितों ने महामारी के खिलाफ जारी जंग जीत ली, जिससे राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 754 रह गई।

विभाग ने बताया कि संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.57 प्रतिशत है। हालांकि पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से जूझ रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!