बिहार में घटी कोरोना संक्रमण की दर, 24 घंटे में 14962 लोग ठीक हुए तो 12948 नए पॉजिटिव केस

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2021 10:04 AM

12948 new corona positive found in bihar

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 108010 व्यक्ति की कोरोना जांच की गई और इस दौरान 12948 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 14962 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात है कि राज्य में संक्रमण की दर घटकर 11.98 प्रतिशत और स्वस्थ होने की...

पटनाः बिहार में लॉकडाउन के बाद शनिवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण की दर घटने और संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़ने से राहत की जगी उम्मीद के बीच 12948 नए पॉजिटिव मिले लेकिन उससे अधिक 14962 लोग ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 108010 व्यक्ति की कोरोना जांच की गई और इस दौरान 12948 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 14962 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात है कि राज्य में संक्रमण की दर घटकर 11.98 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर बढ़कर 79.97 प्रतिशत हो गई है ।

विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 76 संक्रमित की जान गई। राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़कर 3215 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 23 लोगों ने पटना में जान गंवाई है। इसके साथ ही पटना में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 933 हो गई है । वहीं इस अवधि में पटना में ही सर्वाधिक 2498 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!