बिहार में 24 घंटे में मिले 136 नए कोरोना पॉजिटिव, 157 मरीज हुए स्वस्थ

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jul, 2021 09:37 AM

136 new corona positives found in bihar in 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 10 जुलाई की जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक लाख 24 हजार 68 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें पांच जिले में संक्रमितों की संख्या शून्य रहीं वहीं शेष 33 जिले में 136 व्यक्ति संक्रमण का शिकार...

पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे में पांच जिलों को छोड़कर शेष तैतीस में 136 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए। वहीं इस दौरान 157 लोगों ने महामारी के खिलाफ जारी जंग जीत ली है।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 10 जुलाई की जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक लाख 24 हजार 68 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें पांच जिले में संक्रमितों की संख्या शून्य रहीं वहीं शेष 33 जिले में 136 व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुए हैं। बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पटना और सारण जिले में सबसे अधिक 11-11 व्यक्ति महामारी की चपेट में आए।

वहीं समस्तीपुर में सात, सुपौल में छह तथा भोजपुर, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और सीवान पांच-पांच पॉजिटव पाए गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में 157 संक्रमितों ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग जीत ली है। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.55 प्रतिशत है और कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 844 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!