बिहार में 20 माफियाओं पर शिकंजा, 55 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, सामने आई लिस्ट; पूर्व MLA के भाई का नाम भी शामिल

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Dec, 2025 11:10 AM

bihar mafia list 20 mafias  assets worth rs 55 crore will be seized see list

Bihar Mafia List: गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही साफ कर दिया था कि जमीन, शराब और बालू माफिया को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि सैकड़ों माफियाओं की सूची तैयार की गई है और कानून के तहत सभी पर कार्रवाई होगी।

Bihar Mafia List: बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के सख्त तेवर के बाद राज्य में भू-माफिया और बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और जिला पुलिस की जांच के बाद 20 माफियाओं की करीब 54 करोड़ 88 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा गया है। 

दानापुर से रीतलाल यादव के भाई का नाम शामिल 

EOU के प्रस्ताव पर अब ED मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत कार्रवाई करेगी। जांच पूरी होने के बाद इन माफियाओं की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इस सूची में दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव 
का नाम भी शामिल है। रीतलाल यादव और पिंकू यादव दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। दोनों पर एक बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। 

8 भू-माफिया और 12 बालू माफिया पर शिकंजा

जानकारी के अनुसार, 8 भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त होगी, जिनमें पटना जिले के 5 माफिया शामिल हैं। वहीं 12 बालू माफिया पर भी कार्रवाई होगी जिनमें बांका जिले के 6 माफिया शामिल हैं। दानापुर के पारस राय और उनके बेटे राजबल्लभ कुमार का नाम भी सूची है। 

भू- माफियाओं की लिस्ट 

1. पिंकू उर्फ टिंकू यादव (कोथवां, खगौल, पटना)

2. अश्विनी कुमार (लोहियानगर, कंकड़बाग, पटना)

3. पारस राय (नया टोला, दानापुर)

4. राजबल्लभ कुमार (नया टोला, दानापुर, पटना)

5. संजय डॉन (कासिमपुर, खुसरूपुर, पटना)

6. रिजवान उर्फ राजा (मोदामपुर, बहादुरपुर थाना, दरभंगा)

7. वीरेंद्र प्रसाद बिंद (कैमूर)

8. कामाख्या सिंह (बिहियां, भोजपुर)


EOU के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जांच में अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई है। प्रस्ताव मिलने के बाद ED सबसे पहले ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज करेगी और फिर संपत्तियों की विस्तृत जांच के बाद जब्ती की कार्रवाई होगी। 

बालू माफियाओं की लिस्ट 

1. रामप्रवेश सिंह (शेरपुर, मनेर, पटना) 

2. विशुन दयाल सिंह (शेरपुर, मनेर, पटना)

3. विभीषण यादव (मजलिसपुर, बांका)

4. नीलेश यादव (रामपुर, रजौन, बांका)

5. संजय यादव (रामपुर, रजौन, बांका)

6. छोटू यादव (नया डीह, रजौन, बांका)

7. बादल यादव (मजलिसपुर, बांका)

8. आजाद यादव (मजलिसपुर, बांका)

9. सोनू खान (कोईलवर, भोजपुर)

10. विदेशी राय (कोईलवर)

11. सुनील कुमार यादव (सेमरा, बड़हरा, भोजपुर)

12. अमित उर्फ गुड्डू यादव (बारूण, औरंगाबाद)


सम्राट चौधरी का सख्त संदेश 

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही साफ कर दिया था कि जमीन, शराब और बालू माफिया को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि सैकड़ों माफियाओं की सूची तैयार की गई है और कानून के तहत सभी पर कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!