बिहार में 24 घंटे में मिले 165 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 8 जिलों में नहीं मिला एक भी संक्रमित

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2021 09:28 AM

165 new corona positives found in bihar in 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 84999 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 165 नए पॉजिटिव मिले और 330 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 38 में से 08 जिला अरवल, बक्सर, कैमूर, नालंदा, नवादा, रोहतास, शेखपुरा और सुपौल...

पटनाः बिहार के 38 में से 34 जिले में कोरोना संक्रमण पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है और सिर्फ 4 जिले में 10 से अधिक संक्रमित मिले हैं जबकि आठ जिले में एक भी नया पॉजिटिव नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 84999 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 165 नए पॉजिटिव मिले और 330 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 38 में से 08 जिला अरवल, बक्सर, कैमूर, नालंदा, नवादा, रोहतास, शेखपुरा और सुपौल में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। शेष 30 में से 29 जिला में नए संक्रमितों की संख्या 20 से भी कम रही। इनमें से भी 26 जिले तो ऐसे हैं जहां 10 से भी कम संक्रमित मिले।

बिहार में 10 से अधिक कोरोना संक्रमित सारण (25), पटना (19), पूर्णिया और समस्तीपुर (11-11) में मिले हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के 1972 सक्रिय मरीज है। राज्य में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 04 की मौत हुई है और इसके साथ ही मृतकों का कुल आंकड़ा 9583 हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!