बिहार में 24 घंटे के दौरान मिले 2768 नए कोरोना पॉजिटिव, 4496 मरीज हुए स्वस्थ
Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jan, 2022 10:03 AM

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक लाख 52 हजार 135 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 2768 पॉजिटिव की पहचान हुई। इस दौरान 4496 संक्रमित स्वस्थ हो गए। इस तरह बिहार में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर कल के मुकाबले बढ़कर...
पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 2768 नए कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं 4496 संक्रमित स्वस्थ हो गए।
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक लाख 52 हजार 135 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 2768 पॉजिटिव की पहचान हुई। इस दौरान 4496 संक्रमित स्वस्थ हो गए। इस तरह बिहार में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर कल के मुकाबले बढ़कर 96.30 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बिहार में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 17848 रह गई है जबकि कल यह संख्या 19578 थी। इस बीच दो संक्रमितों की मौत हो गई।

विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 424 मामले सामने आए हैं। इसके बाद बेगूसराय में 252, समस्तीपुर में 193, मुजफ्फरपुर में 125, सहरसा में 121, मधेपुरा में 118, सारण में 113, भागलपुर में 102, पूर्वी चंपारण में 98, मुंगेर और पूर्णिया में 92-92 तथा पश्चिम चंपारण में 86 संक्रमितों की पहचान की गई है। इनके अलावा शेष अन्य जिलों में 50 से कम पॉजिटिव मिले हैं।
Related Story

बिहार में 9 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या, बांसवाड़ी में मिला शव; इलाके में मची सनसनी

बिहार MLC चुनाव: RJD से सहमति न बनने पर कांग्रेस ने घोषित किए 5 उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला...

बिहार को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति? गडकरी ने बताया पूरा प्लान, जल ग्रिड से लेकर ड्रेजिंग तक पर जोर

जमुई कांड : कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी हरेराम यादव पर हमला, वकील ने जड़ा थप्पड़, VIDEO

बिहार में बिगड़े बाढ़ के हालात, 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, नदियां उफान पर

बिहार MLC चुनाव: RJD के बाद अब जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

बिहार सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना है: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार में कर्मा-धर्मा पर्व पर बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत; इलाके में मचा कोहराम

जमुई कांड पर बिहार में सियासत गरमाई: तेजस्वी बोले- शर्मसार हो रहा है पूरा प्रदेश; CM से मांगा...

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने पद से दिया इस्तीफा, JDU के खाते में जा सकती है कुर्सी