नवादाः एक साथ 3 सहेलियों ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Nitika, Updated: 17 Aug, 2022 12:10 PM

3 friends committed suicide by consuming poison together

घटना नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव के चौहान टोला की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों सहेलियां गांव के पास सिलाई सीखती थी। इसी बीच बीते शनिवार को तीनों सहेलियों ने जहर खा लिया। इसके बाद 2 सहेलियों की मौत उसी रात हो गई।...

नवादाः बिहार के नवादा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पर 3 सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव के चौहान टोला की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों सहेलियां गांव के पास सिलाई सीखती थी। इसी बीच बीते शनिवार को तीनों सहेलियों ने जहर खा लिया। इसके बाद 2 सहेलियों की मौत उसी रात हो गई। वहीं एक सहेली की मौत बुधवार को हुई। तीनों सहेलियों के एक साथ जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं इस मामले में परिजन और गांव के लोग भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय रानी देवी, 14 वर्षीय कंचन कुमारी और 13 वर्षीय आशा कुमारी के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!