दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर पलट जाने से 3 मजदूरों की मौत...2 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Dec, 2022 06:39 PM

3 laborers died due to tractor overturn

जानकारी के मुताबिक, घटना गया के डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-गया मुख्य मार्ग स्थित करमौनी के निकट की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को सरिया लदा ट्रैक्टर गया को जा रहा था। इसी बीच करमौनी के निकट ट्रैक्टर पलट गया।  घटनास्थल के पास के...

गयाः बिहार के गया जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर ट्रैक्टर पलट जाने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया।

हादसे में 3 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना गया के डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-गया मुख्य मार्ग स्थित करमौनी के निकट की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को सरिया लदा ट्रैक्टर गया को जा रहा था। इसी बीच करमौनी के निकट ट्रैक्टर पलट गया।  घटनास्थल के पास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी को ट्रैक्टर टेलर हटा कर छड़ के नीचे से निकाला गया। घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां पर 3 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं  2 घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। घटना में घायल 18 वर्षीय विकास कुमार और 18 वर्षीय सुजीत कुमार ने बताया कि पिपरा बजौरा के पास टावर कंपनी का स्टॉक है, जहां से सरिया  लेकर गया जा रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं मृतकों की पहचान यूनिवर्सिटी थाना के खरांटी गांव का सन्नी कुमार (18 वर्ष), अर्जुन कुमार (18 वर्ष) और बेलाही गांव का अर्जुन यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई हैं। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने जाम को हटाया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!