Edited By Harman, Updated: 06 Dec, 2025 01:02 PM

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर शाम मोहिउद्दीननगर में NH-122B का है। सड़क दुर्घटना में अमन कुमार और राहुल कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अमन कुमार के बड़े भाई की शादी 5 दिसंबर, शुक्रवार को होनी थी। वहीं शादी का कुछ जरुरी...
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में खौफनाक हादसा हो गया। यहां सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे से दो परिवारों में मातम का माहौल छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर शाम मोहिउद्दीननगर में NH-122B का है। सड़क दुर्घटना में अमन कुमार और राहुल कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अमन कुमार के बड़े भाई की शादी 5 दिसंबर, शुक्रवार को होनी थी। वहीं शादी का कुछ जरुरी सामान खरीदने अपने मित्र राहुल के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। वहीं दोनों खून से लथपथ जमीन पर घायल पड़े मिले। लोगों को पुलिस ने सूचित किया।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शादी की शहनाईयों के बीच मातम की चीखें गूंजने लगी। पुलिस घटना की जांच के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। ताकि हादसे से संबंधित जानकारी जुटा पाए।