नालंदा में दर्दनाक हादसाः धनायन नदी में डूबने से 4 बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2021 03:48 PM

4 girls die due to drowning in dhanayan river

बताया जा रहा है कि काजीचक गांव की रहने वाली चार बच्चियां सीता कुमारी, सरिता कुमारी, सोनम कुमारी, और राखी कुमारी धनायन नदी में कपड़े धोने के लिए गई थी। कपड़े धोने के दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। तीन अन्य बच्चियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन...

राजगीरः बिहार में नालंदा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मंगलवार को धनायन नदी में डूबकर चार बच्चियों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। 

कपड़े धोने के दौरान हुआ हादसा 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि काजीचक गांव की रहने वाली चार बच्चियां सीता कुमारी, सरिता कुमारी, सोनम कुमारी, और राखी कुमारी धनायन नदी में कपड़े धोने के लिए गई थी। कपड़े धोने के दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। तीन अन्य बच्चियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे सभी भी डूब गई। इस घटना में सभी बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। मृतक बच्चियों की उम्र आठ से दस वर्ष के बीच है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाल लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!