बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, इंडियन बैंक की शाखा से लूटे 69 लाख रुपए

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2020 02:58 PM

69 lakh looted from indian bank branch in aurangabad

बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है। यहां अपराधियों ने गुरुवार को इंडियन बैंक की जिनोरिया शाखा से दिनदहाड़े 69 लाख रुपए लूट लिए।

औरंगाबादः बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है। यहां अपराधियों ने गुरुवार को इंडियन बैंक की जिनोरिया शाखा से दिनदहाड़े 69 लाख रुपए लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, मामला औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जिनोरिया गांव स्थित इंडियन बैंक की शाखा में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को कब्जे में ले लिया। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने सुरक्षाकर्मी को घायल कर दिया और इसके बाद अपराधी 69 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!