Jamui Accident: कांवड़ियों से भरी कार पेड़ से टकराई...एक की मौत, 9 घायल; देवघर से पूजा कर लौट रहे थे घर

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Aug, 2023 02:03 PM

a car full of kanwariyas collided with a tree one died

बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया की मौत हो गई तथा 9 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि झारखंड के देवघर से पूजा करने के बाद कार से लोग समस्तीपुर...

जमुई: बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया की मौत हो गई तथा 9 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि झारखंड के देवघर से पूजा करने के बाद कार से लोग समस्तीपुर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ।

PunjabKesari

देवघर से पूजा करके घर लौट रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के देवघर से पूजा करने के बाद कार से लोग समस्तीपुर लौट रहे थे। इस दौरान मवेशी को बचाने के दौरान हरदीमोर के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार पर सवार एक कांवरिया की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बाजी बुजुर्ग निवासी दिलीप गोस्वामी के 16 वर्षीय पुत्र श्वेतम कुमार के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घायलों में 17 वर्षीय चंदन कुमार, 19 वर्षीय गोलू कुमार, 16 वर्षीय आदर्श कुमार, 16 वर्षीय सुनील गोस्वामी, 22 वर्षीय सुजीत गोस्वामी, 16 वर्षीय राज गोस्वामी,15 वर्षीय नमन कुमार और  20 वर्षीय हरे कृष्णा शामिल हैं। घायल आदर्श ने बताया कि 10 लोग कार में सवार होकर पूजा करने देवघर गए हुए थे। जब वह अपने घर लौट रहे थे। तब अचानक कार के सामने एक मवेशी आ गया। जिसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। तभी ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!