किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तेल के टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Nov, 2024 12:43 PM

a huge amount of foreign liquor was recovered from an oil tanker

बिहार में किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को तेल के टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। इसी...

किशनगंज: बिहार में किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को तेल के टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। इसी आधार पर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 327 ई पर राजस्थानी ढाबा के निकट इंडियन ऑयल लिखे तेल टैंकर को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान टैंकर से 4930 लीटर विदेशी शराब मिली। शराब की खेप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रास्ते से बिहार के हाजीपुर ले जाई जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में टैंकर के चालक तथा उप चालक अभिषेक कुमार तथा हरिचरण राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!